Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़, (5 अगस्त 2024)। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के विद्याधर नगर में सैनी समाज स्नेह मिलन , नारी शक्ति सम्मान समारोह, लहरियों व लहरियों प्रतियोगिता व श्रावणी गोठ में लक्षमनगढ की माया पापटाण व श्रीमती पूजा बबेरवाल को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर तीज क्वीन, लहरियों क्वीन व लक्की ड्रा विजेता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसअवसर पर सामूहिक नृत्य, फैशन शो, बाल कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसने उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान व सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान जयपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, जयपुर नगर निगम की विद्युत समिति अध्यक्ष रश्मि सैनी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सैनी,संस्थान के संरक्षक रामलाल कच्छावा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल पवार,महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के महासचिव रामनारायण चौहान, संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट अनुभव चंदेल, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी, महासचिव पूनम चंद कच्छावा, ओंकार मल सैनी, कैलाश चंद तलवारिया, भागचंद सैनी, रामप्रसाद राकसिया, संतोष सैनी, भवानीमल अजमेरा, रोशनलाल सैनी,कृष्ण कुमार सैनी, महिला मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर तनु सैनी, धीरज सैनी, पदमा सैनी, गायत्री कच्छावा, इंदू सैनी, अनिता कच्छावा, योगिता सैनी, सुशीला सैनी, प्रतिभा चंदेल सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी सदस्य व समाज बंधु मौजूद थे।