Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
क्रान्तिकारी किसान यूनियन अन्य किसान-मजदूर संगठनों के साथ मिलकर सांसद को मांग पत्र सौंपकर संसद में किसानों की मांगों को उठाने की अपील करेंगे
झुंझुनूं (16 जुलाई 2024)। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर क्रान्तिकारी किसान यूनियन अन्य किसान मजदूर एवं जनवादी संगठनों से समन्वय स्थापित कर दिनांक 18/7/2024 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर झुंझुनूं कार्यालय के सामने धरना स्थल पर इकट्ठा होंगे व सांसद को मांगपत्र सौंप कर किसानों की मांगों को संसद में उठाने की अपील करेंगे। मांग पत्र में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ किए समझौता को लागू करने, एमएसपी पर कानूनी गारंटी कानून बनाने, किसानों पर बने मुकदमों को वापस लेने, किसानों के सम्पूर्ण कर्जा माफ करने के अलावा जिले को यमुना नहर का पानी पुरानी डीपीआर के अनुसार शीघ्र सिंचाई और पीने उपलब्ध कराया जाए, आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था कराई जाएं व फसलों का बकाया मुआवजा दिया जाए व बीमा कम्पनियों की लूट बंद की जाए आदि मांगों को उठाने की मांग भी की जाएंगी। क्रान्तिकारी किसान यूनियन के जिला संयोजक पोकर सिंह झाझडिया ने किसानों मजदूरों को दिनांक 18/7/2024 को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर झुंझुनूं कार्यालय के सामने पहुंचने की अपील करते हैं।