Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जूनियर वर्ग एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, दिनभर रहा खेलों का रोमांच
सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी भेंट कर किया सम्मानित
झुंझुनूं, (10 दिसंबर 2024)। झुंझुनूं एकेडमी सी.बी.एस.ई. स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। दिनभर चले खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए स्कूल स्पोट्र्स कोच अमित कुमार ने बताया कि आज कक्षा नर्सरी से लेकर 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है।
दिनभर चली खेल प्रतियोगिताओं में हूला-हूप रेस में अंशुमान ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय तथा दक्ष ने तृतीय, आब्स्टेकल रेस में जतिन ने प्रथम, आरव ने द्वितीय, हर्षवर्धन ने तृतीय, बाॅल आब्स्टेकल रेस में हितेन ने प्रथम, जयन्त ने द्वितीय, हर्षित ने तृतीय, हर्डल रेस में तेजस ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय, शौर्य ने तृतीय, जम्प विद हूला-हूप रेस में लक्ष्य ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय, अनुश्री ने तृतीय, जम्पिंग रेस में विहान ने प्रथम, भव्यवर्धन ने द्वितीय, हार्दिक ने तृतीय, बाॅल बैलेंस रेस में हर्ष व शिवम ने प्रथम, माधव व चार्विक ने द्वितीय, दक्ष व दक्ष ने तृतीय, बनाना रेस में कनिका ने प्रथम, दीक्षांत ने द्वितीय, रेवांश ने तृतीय, तीस मीटर रेस में अहान ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय, देवांश ने तृतीय, हाॅकी विद बाॅल में मयंक ने प्रथम, आरव ने द्वितीय, अभिनव ने तृतीय, फुटबाॅल कैरिंग में पुरूषार्थ ने प्रथम, देवेन ने द्वितीय, सूर्यांश ने तृतीय, राॅलिंग विद बाॅल में लोकेश ने प्रथम, जिशान ने द्वितीय, हर्षित ने तृतीय, बाॅल रिले रेस में केशव ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय, गर्वित ने तृतीय, बैग रेस में कल्पि ने प्रथम, मैथिली ने द्वितीय, सान्वी ने तृतीय,रेस विद चेयर में भव्यांश ने प्रथम, वंश ने द्वितीय, इशांत ने तृतीय, स्टाॅन क्लेक्टिंग रेस में मुकुल ने प्रथम, अनग ने द्वितीय, हर्षित ने तृतीय, बैलून ब्लास्टिंग रेस में चिरायु ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय, मयंक ने तृतीय, रिंग रेस में सुयश ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय, आयुष ने तृतीय, स्कूप टूनल रेस में अबीरा ने प्रथम, मो. नूमेर ने द्वितीय, नित्या ने तृतीय, रोलिंग बाॅल में नव्या ने प्रथम, सान्वी ने द्वितीय, प्रियांक ने तृतीय, हाॅकी विद बाॅल में मितुल ने प्रथम, प्रत्युष ने द्वितीय, जतिन ने तृतीय, ग्लास पिरामिड रेस में वैभव ने प्रथम, कैरव न े द्वितीय, लखन ने तृतीय, रिंग रेस में कृतिका ने प्रथम, ऋषिका ने द्वितीय एवं यामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ोगे – लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे – कूदोगे तो बनोगे लाजवाब। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विकास होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसमें विद्यार्थी अपना करियर बनाकर लक्ष्य अर्जित कर सकता है। झुंझुनूं एकेडमी स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनको हर प्लेटफाॅर्म प्रदान करता है। अतः समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाना विद्यार्थियों के लिए हितकारी साबित होगा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में झुंझुनूं एकेडमी मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डाॅ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा मेडल, ट्राॅफी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं भी उपस्थित थे।