Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आईटी विभाग के कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

झुंझुनूं,(10 अक्टूबर 2023)। आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न एप्स के अनुप्रयोग को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल के निर्देशानुसार सूचना प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा सूचना केंद्र सभागार में सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सूचना सहायकों समेत विभिन्न कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आईटी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि शिविर में सी-विजिल, सुविधा एप समेत सभी तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सजगता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.