Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पंसारी परिवार द्वारा निर्मित नंदी शाला में बोरिंग व पानी की टंकी का लोकार्पण

झुंझुनू (3 नवंबर 2024)। श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं द्वारा संचालित बगड रोड स्थित नंदी शाला में बोरिंग व पानी की टंकी का निर्माण स्व. पुरूषोतम लाल जी पंसारी व स्व. राजो देवी पंसारी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों छाजू राम पंसारी, ललित पंसारी , शिवकुमार पंसारी झुंझुनूं द्वारा करवाया गया जिसका लोकार्पण रविवार प्रातः 9 बजे चंचल नाथ जी टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ जी महाराज के सानिध्य में अतिथियों द्वारा शिलालेख पट्टीका का अनावरण करके किया गया।
अतिथियों सहित उपस्थित गो भक्तों ने नंदी महाराज को सवामनी भोग अपने हाथों से खिला कर नंदी सेवा की।
इस अवसर पर मंचासिन चंचलनाथ जी टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ जी महाराज पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व सांसद नरेंद्र खिंचड, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू, दानदाता परिवार के छाजू राम पंसारी, गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, कमल केजडीवाल, डॉक्टर संजय कटेवा, विनोद सिंघानिया का दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया।
गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने अतिथियों एवं दानदाता परिवार के छाजूराम पंसारी एवं शिवकुमार पंसारी का गौ माता का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
डॉ भावना शर्मा, सपना राणासरिया, निर्मला ढंढारिया, डाक्टर ममता जालान सहित पूरी नंदीशाला महिला टीम द्वारा ओमनाथ जी महाराज सहित अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में दानदाता परिवार का इस शुभ कार्य के लिए आभार प्रकट करते हुए सभी गौ भक्तों द्वारा की जा रही गौ सेवा के लिए उन्हें साधुवाद दिया तथा 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन हरीश तुलस्यान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार तुलस्यान, नारायण जालान, संजय राणासरिया, आनंद टीबडा, प्रमोद जानू, डॉक्टर दिलीप मोदी, उमाशंकर महंमिया, विश्वंभर पूनिया, संपत चुडैलावाला, सीए मनीष अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, नवल खंडेलिया, मनोज तुलस्यान, श्यामसुंदर तुलस्यान, दिलीप हंसासरिया, अशोक केडिया, विपिन रानासरिया, बंटी पंसारी, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, विपुल छक्कड़, अजीत राणासरिया, शिवचरण पुरोहित, पवन मोदी, इंद्रपाल भूरिया, शिवरतन पंसारी, प्रदीप पाटोदिया, विमल छापड़िया, रोहिताश्व बंसल, अनिल राणासरिया, रघुनाथ पोद्दार, श्रवण गोयनका, बालकिशन भुकानिया, मुकेश टेकडीवाल, रितेश सिंघानिया, गणेश हलवाई चिडावा वाला एवं पुनेंद्रु त्रिपाठी सहित अन्य गौभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.