Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राम कथा में हरिशरण जी महाराज ने राम जन्म उत्सव एवं बाल लीलाओं का वर्णन किया

झुंझुनूं, (21 नवंबर 2023)। पुराना बस स्टैंड मित्तल कॉलोनी स्थित जालान निवास के सामने नोहरे में गायत्री देवी जालान फर्म छोटेलाल श्यामसुंदर जालान कपड़ा बाजार की ओर से प्रभात फेरी परिवार झुंझुनू के संयोजन में भव्य श्री राम कथा में तीसरे रोज मंगलवार को राम के जन्म एवं उनकी बाल लीला का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडाल फूल, गुब्बारों, खिलौनों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। भगवान श्री राम के जन्म लेते ही पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भगवान की बाल लीला का भावनात्मक वर्णन करते हुए व्यास पीठ से कथावाचक हरि शरण जी महाराज ने श्रीराम के जन्म पर अयोध्या में छाए उल्लास व महाराज दशरथ के महल में छाई खुशियों का और जन्म की लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। वही श्रीराम जन्म की आकर्षक झांकी ने कथा में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान महाराज ने आनंद भयो जय हो राजा राम की, राम जन्म भयों आंगना में बजे बधाईयां भजन सुनाया तो पंडाल में मौजूद भक्तगण झूम उठे।

 

जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सुभाष चन्द्र जालान ने बताया कि व्यास पीठ से श्री हरिशरण जी महाराज द्वारा 27 नवंबर तक मध्यान 1 बजे से सांय 5 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर आयोजक सुभाष चन्द्र जालान, गोपाल जालान, राम रतन जालान, नारायण जालान, प्रमोद जालान, परमेश्वर जालान, अरुण जालान, मुकेश जालान, शिवकुमार जालान, दिनेश जालान, विनोद जालान, प्रदीप जालान, नन्दकिशोर जालान, रूपेश तुलस्यान, बंटी पंसारी, दिनेश ढंढारिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान श्रीकांत पंसारी, निर्मल मोदी, विमल टमकोरिया, कुंदन सिंगडोदिया, चंद्रभान शर्मा खाजपुरिया, बालकिशन भुकानिया, सुरेंद्र सुरेका, रोहित गुप्ता, ललित अग्रवाल, रतन जोहरीवाल, कि्श अग्रवाल, गजेंद्र जोहरीवाल, विजय कुमार तुलस्यान, बिहारी लाल केडिया भाटीवाड, अशोक गोटेवाला एवं कैलाश चंद्र सिंघानिया सहित अन्य भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.