Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
गोपाल गौशाला में रंग बिरंगी रंगोली सजाई, गौ माता की महाआरती एवं बंटी तिलकधारी एण्ड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन किया
शहर की प्रसिद्ध गोपाल गौशाला में सोमवार को गोपाष्टमी के अवसर पर भव्य आयोजन किए गए।
झुंझुनूं ,( 21 नवंबर 2023 ) | गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया एवं सचिव नेमी अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार प्रातः: 5 बजे से सामूहिक हवन के साथ गोपाष्टमी मेले का शुभारम्भ कार्यक्रम संयोजक आनन्द टीबड़ा, विपिन राणासरिया एवं श्रीमती सपना राणासरिया के संयोजन में किया गया। गोपाष्टमी मेले में चण्डी प्रसाद टिबडा एवं रमाकांत तुलस्यान की और से भव्य बिजली का डेकोरेशन आकर्षण का केन्द्र रहा।
दोपहर में रंग बिरंगी रंगोली सजाई गयी। सायंकाल 6.00 बजे दीप जलाकर उत्सव मनाया एवं गौ माता की महाआरती के पश्चात बंटी तिलकधारी एण्ड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की जीवन्त झांकी सजाई गई एवं आकर्षक नृत्य नाटिका पर गोभक्त मंत्र मुक्त हुए बिना नहीं रह सके।
गौ माता की आरती में भाजपा प्रत्याशी निशित कुमार बबलू चौधरी ने भाग लिया एवं उनके सानिध्य में गौ सेवकों को मुंबई प्रवासी विशंभर लाल गाड़ियां के सौजन्य से ड्रेस वितरण किया गया।
इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, सचिव नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, सयोजंक आनंद टीबड़ा, विपिन राणासरिया, सपना राणासरिया, नरोत्तम लाल राणासरिया, शशिकांत पंसारी, गोपाल हलवाई, संजू राणासरिया, विनोद केडिया, बजरंगलाल अग्रवाल बड़ागांव वाले, संपत चुड़ैलावाला, किशोरी लाल टिबडा, भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ा, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, डॉक्टर ममता जालान, उषा केडिया, भावना शर्मा, रेखा बिसाऊवाला, निर्मला ढंढारिया, नेहा तुलस्यान, सरिता सिंघानिया, सिंगडोदिया, एडवोकेट दिनेश चंद्र अग्रवाल, अजय तिवाड़ी, आत्माराम जांगिड़ एवं अमित पांडे सहित शहर के गौभक्त बडी संख्या में मौजूद थे।