Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर,(16 जुलाई 2024)। नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने राज्य बजट घोषणाओं की समय पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्विति के लिये मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय पर नगरीय विकास , स्थानीय निकाय तथा नगर नियोजन विभाग,जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर नगर निगम , जयपुर मैट्रो, रूडसिको, आरयूआईडीपी, जेसीटीएसएलके अधिकारियों की बैठक ली तथा घोषणाओं की श्रेणी बनाकर समयवार लक्ष्य व उपलब्धि निर्धारित करने के निर्देश दिए।
टी.रविकांत ने चालू विधानसभा सत्र में विभाग सम्बंधी अनुदान मांग दिवस की पूर्व तैयारियों के भी निर्देश दिये। जिन घोषणाओं की पालना के लिए वित्तीय प्रबंधन किया जाना है उन कार्यों की पत्रावली 7 दिवस में वित्त विभाग को प्रस्तुत की जाए। उन्होंन 17-ए के लंबित प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।