Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार

जयपुर, (20 मार्च 2026)। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन के अंतर्गत संचालित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए युवाओं को अब अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “60 सेकंड्स फॉर माय विलेज” राष्ट्रीय वीडियो/रील चैलेंज एवं वीबी-जी राम जी एक्ट क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि को 15 दिवस के लिए बढ़ा दिया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीडियो चैलेंज की अंतिम तिथि 21 मार्च तथा क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 23 मार्च थी, जिन्हें अब आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें। यह राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को विकास एवं आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ डिजाइन को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा। विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ₹50 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

“माय विलेज चैलेंज” के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड अवधि का अधिकतम 25 एमबी साइज का वीडियो तैयार कर माय  पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को केन्द्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.