Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कानून के संबंध बनाए जा रहे नियम व उपनियमों के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

जयपुर, 11 जुलाई। विधानसभा द्वारा पारित स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम-2022 के संबंध में बनाए जा रहे नियम व उपनियमों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया कि उक्त समिति स्वास्थ्य का अधिकार कानून से जुड़े सभी हितधारकों से गहन विचार-विमर्श करके, उनके द्वारा दिये गये उपयोगी सुझावों को शामिल करते हुए अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को भेजेगी। सिंह ने बताया कि इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साईंसेज नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एस.के.सरीन इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा टी.रविकांत, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एंजेसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मिशन निदेशक एनएचएम, वीसी आरूयएचएस डा. सुधीर भंडारी, एसएसमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा, वित्त एवं कानून विभाग के एक-एक प्रतिनिधि को उक्त समिति का सदस्य बनाया गया है। निदेशक जनस्वास्थ्य उक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.