Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (25 मई 2024)। लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं सीके बिरला हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 25 मई को शाम सात बजे बजे स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होटल झुंझुनूं हवेली जयपुर रोड पुलिस लाइन के पास झुंझुनूं पर आयोजित किया गया। जिसमें सीके बिरला हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व दमा—श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिल अलवानी ने अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि कि डॉ. हर्षिल अलवानी एक युवा और गतिशील पल्मोनोलॉजिस्ट हैं जिनके पास श्वसन संबंधी विकारों और श्वसन संबंधी गंभीर देखभाल संबंधी बीमारियों से निपटने का व्यापक अनुभव है ने उपस्थित डॉक्टर बबीता कुमावत, योगेश खंडेलिया, रघुनाथ पोद्दार, शकुंतला पुरोहित, विनीता शर्मा, राजेंद्र जोशी एवं किशन लाल जांगिड़ सहित अन्य लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व लायंस क्लब झुंझनू की ओर से पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडवाल, अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़ एवं स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास ने सीके बिरला हॉस्पिटल के डॉक्टर हर्षिल अलवानी एवं कोऑर्डिनेटर शिवपाल सिंह का माल्यार्पण के साथ दुपट्टा ओढाकर लायंस प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे जिनका होस्पिटल की ओर से माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन क्लब की ओर से कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़ एवं धन्यवाद सभी को अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़ ने प्रस्तुत किया।