Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हर घर तिरंगा अभियान- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर, (13 अगस्त 2024)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जोधपुर में  13 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जिला प्रशासन, जिला परिषद व आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा है। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितान्त आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होनें प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।

उपमुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों, युवाओं महिलाओं सहित प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगा प्रतिज्ञा भी दिलवाई। इसके साथ ही तिरंगा कैनवास पर हर घर तिरंगा का संदेश देते हुए हस्ताक्षर कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।

जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली व शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सूर्यनगरी जोधपुर के निवासी ’हर घर तिरंगा अभियान‘ के तहत राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा रैली के साक्षी बने। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से पावटा सर्कल, सोजती गेट, घंटाघर, पुलिस लाइन होती हुई के.एन.कॉलेज से पावटा सर्कल व पुनः कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।

रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला परिषद, शिक्षा विभाग के कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने वाहनों पर भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.