Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राजस्थान चैम्पियन झुंझुनूं एकेडमी के छात्र लोकेश गुर्जर व आनंद मदेरणा व हैप्पी कुमारी का प्रातःकालीन सभा में शानदार सम्मान समारोह
लोकेश ने अंडर-11 सिंगल्स एवं डबल्स दोनों वर्ग में आनंद ने अंडर-13 डबल्स में जीते गोल्ड
झुंझुनू,(17 अक्टूबर 2024)। झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई के जीवेम् स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र अंडर-11 सिंगल्स एवं डबल्स दोनों वर्ग में चैम्पियनशिप जीतकर गोल्ड मेडल तथा 5500 रू. नकद पुरस्कार तथा आनंद मदेरणा ने अंडर-13 डबल्स में चैम्पियनशिप जीतकर गोल्ड मेडल तथा 3500 रू. का नकद पुरस्कार प्राप्त कर गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई। इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का चयन बैडमिंटन की नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। वहीं हैप्पी कुमारी का चयन महिला चैलंेजर ट्रॉफी रायपुर के लिए हुआ है। हैप्पी कुमारी राष्ट्रीय स्तर की एथलीट व 100 और 200 मीटर दौड़ में स्टेट चैम्पियन भी रही है।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन एवं जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए दोनों गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झुंझुनूं एकेडमी में उपलब्ध सभी प्रकार के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स संसाधन व बेहतरीन प्रशिक्षकों की वजह से यहाँ के छात्र-छात्राएं खेलों के हर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत रहे हैं।
स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि झुंझुनूं एकेडमी के छात्र हर क्षेत्र में स्कूल, माता-पिता, परिवार एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बैडमिंटन कोच नितेश वर्मा को भी बधाई देकर अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैड मिस्ट्रेस उमा शर्मा , एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा, हैड कोच अमित कुमार , प्रशासक कमलेश कुलहरि तथा सभी कोचेज ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।