Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल मिश्र ने ब्राह्मण समाज दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया

ब्राह्मण भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुगामी -राज्यपाल

जयपुर, । राज्यपाल कलराज मिश्र ने ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुगामी बताते हुए राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।
राज्यपाल मिश्र सोमवार को ब्राह्मण समाज दीपावली स्नेह मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदा ही माताओ और बहनों को आगे बढ़ाते हुए मानवता के लिए कार्य किया।
राज्यपाल मिश्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए सनातन भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
इससे पहले सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, प्रशांत शर्मा और मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उनकी अगवानी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.