Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फ्रांस की युवती से दुष्कर्म, पार्टी के बाद कमरे में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

उदयपुर, (24 जून 2025)। एक विदेशी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला- फुसलाकर अपने मकान पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बड़गांव थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी ।टाइगर हिल्स स्थित एक रेस्टोरेंट पर पार्टी हो रही थी, जिसमें कुछ फ्रेंच लोग भी शामिल थे। इनमें फ्रेंच महिलाएं भी थीं। उन्होंने बताया कि फ्रेंच महिलाओं के साथ उनके साथी भी थे, जो इवेंट के लिए काम करते हैं। देर रात्रि तक सभी ने खाना खाया और ड्रिंक भी की।इसके बाद युवती सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति के साथ गई। महिला का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्त की वारदात को अंजाम दिया।महिला का मेडिकल करवाकर पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पीड़ित महिला के रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी और महिला कब से एक दूसरे के संपर्क में थे, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.