Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (21 सितंबर 2024)। पीएम श्री सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का चुनाव कराया गया । जिसमें कक्षा 12 की कला वर्ग छात्रा मरियम जाटू प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुई। विद्यालय की उप प्राचार्या शशि शर्मा ने निर्वाचित बाल संसद के प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई ।
विद्यालय परिसर में पीएम प्रभारी बबीता ,बाल संसद संयोजक सुमित्रा चौधरी , मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.विमला महरिया एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों के निर्देशन में आम सभा का आयोजन भी किया गया । उक्त आमसभा के दौरान कांता जाट द्वारा कक्षा 6 से 12 तक कि छात्राओं को बाल संसद की महता, उद्देश्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत गठन प्रक्रिया की जानकारी दी गई । इस दौरान अशफाक, बिलाल, बाबूलाल, मनीषा, उर्मिला, इंदु शर्मा एवं समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।