Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विदेशी प्रवासी राजस्थान के लोकतंत्र के वोट उत्सव के साक्षी बने

जयपुर, ।(25 नवम्बर 2023)।राजस्थान के लोकतंत्र उत्सव व नई सरकार के चुनाव में कई देशों के प्रतिनिधि जयपुर पंहुचे।भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हॉंगकाग,बैंकॉक,जापान इटली ,आस्ट्रेलिया व जर्मनी से पधारे प्रवासी बंधुओं ने राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनावों को करीब से देखने के लिये तैयारी कर जयपुर आये। हालांकि प्रवासी भारतीयों और विदेश में रह रहे राजस्थानियों की ज्यादा दिलचस्पी भाजपा की चुनावी रणनीति व मुद्दों पर आधारित गतिविधियों को फ़ोकस करने में रही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड़ शो व उनके जादुई प्रभाव से उमड़े जन सैलाब व कार्यों से भारत का मान लगातार बढ़ रहा है।प्रवासी बंधुओं ने जयपुर से जुडी शहरी व ग्रामीण विधानसभा व मुद्दों को करीबी से जाना व चुनाव प्रक्रिया की रीति नीति सहित अन्य विषयों का बारीकी से समझने का प्रयास किया।संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने प्रवासी बंधुओं को राजस्थान का मान व संस्कृति से जुड़ाव पर आभार प्रकट करते हुये सभी का पारम्परिक रूप से तिलक लगाकर श्रीफल भेंटकर और राजस्थानी साफा पहना कर अभिंनंदन किया।इस अवसर पर हांगकांग से संगीता मालपानी अजय झाकोटिया,गिर्राज मोडानी,जापान से नवीन सोंखियां,राम मालपानी,इटली से गोविन्द झालानी,अनिता झालानी, बैंकॉक से अनिल तांबी,नवीन अग्रवाल,मेलबर्न से राहुल सिंह व जर्मनी से रामावतार बड़गोती सहित दर्जनों प्रवासियों ने आकर भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.