Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर हुडको ने 40 सरकारी विद्यालयों को दिए इंटरेक्टिव पैनल और ड्यूल डेस्क

केंद्रीय मंत्री ने किया पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा सीएसआर मद के 86 लाख के कार्यों का लोकार्पण

जयपुर, (14 मई 2026)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) द्वारा बिकानेर जिले के 40 सरकारी विद्यालयों में इंटरएक्टिव पैनल और ड्यूल डेस्क वितरण कार्यक्रम गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानदेसर में आयोजित हुआ। मेघवाल की अभिशंसा पर हुडको द्वारा सवा करोड रुपए की लागत से सोशल कॉरपोरेट रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत यह संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनका इन विद्यालयों के 15 हजार विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशाल कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भावी पीढ़ी देश के कंधों पर देश के विकास की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि ये बच्चे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें, इसके लिए इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि हुडको द्वारा सीएसआर के तहत प्रदत्त यह सामग्री इन बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के आह्वान को दोहराते हुए आमजन से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाड़ी में हो रहे युद्ध और तेल आपूर्ति में बाधा को देखते हुए प्रधानमंत्री की इस अपील का अनुसरण करते हुए नागरिक अपनी भूमिका निभाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बच्चों में चरित्र और संस्कार निर्माण तथा नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके मध्यनजर बच्चों को संस्कारवाद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे इस विषय पर विद्यालय के बच्चों की एक घंटा की विशेष क्लास लेंगे, जिसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने सभी 40 विद्यालयों के प्रतिनिधियों को इंटरएक्टिव पैनल और ड्यूल डेस्क केप्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही विद्यालय की स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पावर ग्रिड कारपोरेशन के सौजन्य से सीएसआर द्वारा तैयार चार कक्षा कक्षों, एक लाइब्रेरी हॉल तथा टीन शेड का लोकार्पण किया। इस पर 86 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने समसा के माध्यम से विद्यालय परिसर में बनने वाले दो शौचालय का शिलान्यास किया। साथ ही यह विश्वास दिलाया कि आगे भी सीएसआर मद से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

प्रत्येक पंचायत समिति के विभिन्न स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड

मेघवाल ने बताया कि हुडको द्वारा जिले के 40 स्कूलों को यह संसाधन दिए गए हैं। इसमें बीकानेर पंचायत समिति के दस, श्रीडूंगरगढ़ के सात, लूणकरणसर और कोलायत के छह-छह, खाजूवाला, नोखा के चार, पांचू और पूगल के दो-दो तथा बज्जू खालसा का एक विद्यालय सम्मिलित हैं।

इस दौरान हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर भटनागर ने बताया कि उनको द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं। बीकानेर के इन विद्यालयों के लिए कार्य करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। भामाशाह प्रेरक पप्पू राम पवार ने केंद्रीय मंत्री की पहल और प्रेरणा से विद्यालय परिसर में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने हुडको के प्रतिनिधियों का आभार जताया और उनका सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.