Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बडागांव,(12 मार्च 2024)। झुन्झुनू जिले के यमुना के पानी से नहर से सिचाई के लिए आन्दोलन में स्टेट हाईवे 37 हान्सलसर स्टेण्ड पर 29 वे दिन भी शिवराम झाझडिया की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने में शम्भू बोर्डर पर शहिद हुए किसान नेता बलदेव सिहं को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बान्सुरी वादक भागुराम कायथ ने मातमी धुन से श्रधांजलि अर्पित की। मातादिन शर्मा ने कहा कि पर्ची वाले सी एम व खट्टर झूठों का सरदार बताया। टोडा राम मीणा ने कहा कि आन्दोलन को और तेज करने की आवश्यकता है। श्याम सिंह मील ने कहा कि पुरानी डी पी आर की स्वीकृति के अलावा कोई भी समझौता स्वीकार नहीं होगा।धरने पर गुगन राम ब्यामल, मोहर सिंह झाझडिया, ईन्द्राज सिंह झाझडिया, चौधरी महताब सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गौरा, विश्व जाट महासभा के अध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी, सुमेर सिंह झाझडिया, रघुवीर चौधरी, जय कुमार चौधरी, अमर सिंह मीणा, मातादिन सोनी, मूलचन्द ख्यालिया, कैप्टन लीलाधर चौहान व प्यारे लाल झाझडिया सहित काफी सन्ख्या में लोग थे।