Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बर्फीली हवावों में भी नहर के पानी की मांग पर डटे रहे किसान

बूंद बूंद पानी की नौबत आने वाली है

झुंझुनू, (10 जनवरी 2024)। चिडावा- सिघाना रूट पर बस स्टैंड लालचौक पर धरना नोवें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता सतवीर योगी ने की। धरने को सम्बोधित करते हुए किसान सभा जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला व राष्ट्रीय लोक कलाकार विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि बूंद बूंद पानी के लिए तरसते क्षेत्र की कोई भी सुध नहीं ले रही सरकार। परन्तु किसानों ने सभा स्थल पर तीन दिन पहले ये निर्णय लिया है कि धरने हर ग्राम पंचायत स्तर पर रखा जाये ताकि कुंभकर्ण की नींद सोती सरकार को जाग्रत किया जा सके। जिसकी बदोलत किढवाना ग्रामपंचायत में धरने को आज दूसरा दिन हो गया है। अत: कल धरना हीरवा पंचायत में भी रखा जायेगा।
तथा परसों मैनाना व बामनवास पंचायत पर भी धरने शुरू हो रहे हैं। धरने पर आज राजवीर भाया, सुरेन्द्र यादव, हनुमान यादव कलगांव, धर्मवीर चाहर, भूराराम वर्मा, सतपाल चौधरी, जगराम जोगी, कपिल सेठ, सौरभ सैनी, पूर्व सरपंच भूराराम, जयसिंह हलवाई, राजेन्द्र सिंह चाहर, समाज सेवी महेश चाहर, करण कटारिया, ख्याली राम महरिया, शीशराम सैनी, प्रभु राम सैनी, सुमेर वर्मा, बिहारी बराला, राजपाल सिंह चाहर, राजकुमार ड्राइवर, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.