Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

युवा ठान ले तो सब कुछ संभव है – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

जयपुर, (10 फरवरी 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रकृति जीवन दायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करना है। देश का भविष्य आज का युवा है। उसके कंधों पर जिम्मेदारी है। यदि युवा किसी कार्य को पूरा करने की ठान ले तो सब कुछ संभव हो सकता है। देवनानी शनिवार को नागपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान देवनानी ने बताया कि राजस्थान में अमृता देवी ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी व के एम मुंशी ने 1950 में पेड़ लगाकर वन महोत्सव शुरू को किया था। आज हर व्यक्ति पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि युवा नेतृत्व को सामाजिक भागीदारी निभाने के लिए आगे आना है व राष्ट्र के समावेशी विकास में योगदान देना है। युवाओं को अपना लक्ष्य तय करके योजना बनानी चाहिए ताकि राष्ट्र के विकास को दिशा दे सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। युवा को हर क्षेत्र में अपने आप को साबित करके समाज का निरंतर विकास करना होगा। आज भारत ने विश्व में नई पहचान बनाई है। वर्तमान दौर में भारत के बिना विश्व में कोई हलचल नहीं होती है।

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद, 2024 में देश के 87 विश्वविद्यालयों से चयनित होकर आए 213 विद्यार्थियों ने भाग लिया। देवनानी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत की कल्पना को साकार करें और पर्यावरण का संरक्षण करने में अपना योगदान दें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.