Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने व नशा मुक्त पीढ़ी के निर्माण हेतु सभी का सहयोग आवश्यक – अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी

ब्यावर, (18 जुलाई 2025)। ब्यावर जिले को तंबाकू मुक्त जिला बनाने व नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने हेतु शुक्रवार को जिले की होटल ग्रैंड गीता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीना ने कहा कि एसआरकेपीएस व जिला परिषद के साथ मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायते बनाई जाएगी। डॉ मीना ने कहा कि जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में चरणबद्ध कार्य कर तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायते बनाई जाए। साथ ही डॉ.मीना के निर्देशन में कार्यशाला में उपस्थित विकास अधिकारियों ने लक्ष्य निश्चित किया कि 15 अगस्त तक जिले की 10 से अधिक ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्त ग्राम की गाईड लाइन की पालना करते हुए तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित किया जाएगा।

एसआरकेपीएस राजस्थान के राज्य समन्वयक हिरेंद्र सेवदा ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशे की प्रथम सीढ़ी मीठी सुपारी,पान- मसाला ,गुटका सहित अन्य तंबाकू उत्पादों से नशे की शुरुआत करते हैं जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता हैं । उन्होंने कहा कि तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी की गाईड लाइन के इंडिकेटर्स की पालना करना आवश्यक हैं जिससे पंचायतों का वातावरण नशा मुक्त होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय गहलोत तंबाकू चबाने एवं धूम्रपान करने से आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा एचआईवी और टीबी से जो मृत्यु होती हैं उससे कहीं ज्यादा तम्बाकू उत्पादों से सेवन से होती हैं ,लेकिन उन मृत्यु को रोका जा सकता हैं ।एसआरकेपीएस के प्रोग्राम मैनेजर हैदर अली ने कोटपा 2003 की धारा 4,5,6,7 पर विस्तृत जानकारी देते हुए कानून की पालना का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर बल दिया । कार्यशाला में जिले की समस्त पंचायत समिति के विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी,अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता सहित 40 लोगों ने भाग लिया । कार्यशाला के अंत में मगरा मेवाड़ संस्था के प्रतिनिधि अरविंद अग्रवाल ने जिले में तंबाकू नियंत्रण हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.