Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में 11 पेड़ जरूर लगाये – जिला कार्यकारी अधिकारी
वृक्षारोपण से खत्म होगी मौसम में आने वाली अनियमितता
चिड़ावा,(06 अगस्त 2025)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एंव ग्राम विकास समिति सारी के संयुक्त तत्वाधान में आज पर्यावरण संरक्षण एंव जैव विविधता संतुलन को ध्यान में रखते हुए सारी के जिंजालिया जोहड़ में प्राथमिक पशु चिकित्सालय परिसर में छायादार एंव फलदार पौधों को पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू जिला कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य में हमें बदलते पर्यावरण के परिवेश को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है साथ ही घटते वन क्षेत्र को बढाना होगा जिससे कि हमारा भविष्य सुधर सके और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम 11 पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखरेख करे। उन्होेनें संस्थान द्वारा जल एंव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
विशिष्ट अतिथि चिड़ावा खंड विकास अधिकारी अनिशा बिजारनिया ने बताया आज पर्यावरण का ध्यान रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिये और उन्होने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आह्वान किया।
संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने संस्थान द्वारा पर्यावरण एंव जल संरक्षण के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि आज पर्यावरण का ध्यान रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है आज पर्यावरण सुरक्षा और संतुलन हमेशा बने रहे इसके लिए हमें जागरूक और सचेत रहना जरूरी है अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक-एक पेड़ लगाए तो हम सब मिलकर पृथ्वी की सुंदरता जो पर्यावरण है उसे बचा सकते है।
कार्यक्रम में कृषि एंव वानिकी समन्वयक ने बताया कि गत वर्ष जिंजालिया जोहड़ के आधे भू-भाग पर पौधारोपण किया गया था जिसके तहत इस स्थान पर लगभग 500 पौधे लगाये गये थे जिसके लिए बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से पानी की व्यवस्था की गयी इसी क्रम में इस वर्ष शेष भू-भाग पर 380 पौधों का रोपण किया गया है। भटट् ने बताया कि इस भू-भाग पर 1001 पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा ने भी सभी ग्रामीणों को वर्षा जल एंव पर्यावरण संरक्षण के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, सरपंच उम्मेद बराला, ग्राम सेवक प्रियका बराला, सहायक अभियंता मुकेश शर्मा, संस्थान के क्षेत्रिय पर्यवेक्षक मानसिंह, एलडीसी राकेश बराला, मैट विमला, पतासी, संतोष रथ चालक सतवीर, राजेन्द्र सहित आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।