Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हज यात्रा-2024, 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना

जयपुर, । हज यात्रा-2024 के आवेदन पत्र 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसके लिए जयपुर के हज हाउस में आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने हेतु ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है तथा हज यात्रियों के ब्लड गु्रप जाँच हेतु मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जा रही है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि आवेदन पत्र भरने एवं उनकी जाँच के उपरान्त हज हाउस में कवर नम्बर जारी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in अथवा एनड्रोईड मोबाईल एप **HAJ SUVIDHA** पर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.