Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

22 ग्राम पंचायतों में बिजली चौपाल का आयोजन मंगलवार को

झुंझुनू, (08 जनवरी 2024)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मंगलवार को झुंझुनू वृत के प्रत्येक उपखण्ड के सहायक अभियंताओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से 22 ग्राम पंचायतों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सोलाना, नरहड़, झेरली, अरडावता, फरट, तेतरा, निराधनू, चुडी चतरपुरा, चेलासी, परसरामपुरा, कुमावास, टोडी,चंवरा, देवा की ढाणी, बडागांव, बीबासर, झटावा खुर्द, बगड, भिर्र, ढाढोत, जसरापुर, रसूलपुर में बिजली चौपाल आयोजित होगी। चौपाल में उपभोक्ताओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ-सााथ कृषि के लिए विद्युत आपूर्ति का समय, उपभोक्ता शिकायत निवारण, बिलिंग, डीएसएस के उपाय, नई योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। वहीं उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

जागरूकता शिविर 10 जनवरी को –

बुधवार (10 जनवरी) को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झुंझुनू के वृत सभाागार में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सोलर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। अविविनिलि के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिसमें आमजन एवं उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर तथा उसके प्लांट, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संंबंध में जानकारी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.