Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं,। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से भगवानाराम (हाथ), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विकास गिल (बोतल), भारतीय जनता पार्टी सेे शुभकरण चौधरी (कमल), बहुजन समाज पार्टी से संदीप कुमार सैनी (हाथी), शिव सेना से राजेन्द्र सिंह सिंह गुढ़ा पुत्र माधोसिंह ( तीर-कमान ), बहुजन मुक्ति पार्टी से राम सिंह ( चारपाई), निर्दलीय निशा कंवर (बाल्टी), निर्दलीय मीनू (दांत ब्रुश),निर्दलीय राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पुत्र नौरंग राम (फव्वारा), चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
नामांकन वापसी के बाद अब जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।