Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (26 सितंबर 2023)। आगामी विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम.) कविता गोदारा ने बताया कि झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दो जागरूकता दलो का गठन किया गया है। यह जागरूकता दल विधानसभा क्षेत्र के भीड़ भाड वाले सार्वजनिक स्थलों यथा तहसील कार्यालय, बस स्टेण्ड, कॉलेज, व्यस्तम चौराहों आदि पर ईवीएम डैमोंस्टे्रशन सेंटर स्थापित करने एवं राजकीय वाहन के माध्यम से ईवीएम डैमोंस्टे्रशन वैन का संचालन कर आम नागरिकों एवं नव मतदाताओं को इस बारे में हैण्डज ऑन एवं मॉक पोल करवाकर जागरूक किया जाएगा।