Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मत्स्य सेवा संवर्ग के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक आयोजित

जयपुर,(12 सितंबर 2025)। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य अयुब खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में मत्स्य विभाग के विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ समित शर्मा, शासन सचिव, मत्स्य विभाग, दिनेश कुमार शर्मा, संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग एवं संचिता बिश्नोई, निदेशक, मत्स्य विभाग समिति सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

मत्स्य विभाग में मत्स्य राज्य सेवा के संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं सहायक निदेशक तथा मत्स्य अधीनस्थ सेवा के सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की रिक्तियों के विरूद्ध पदोन्नति के लिए यह बैठक आयोजित हुई।
इस विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 02 अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर, 03 अधिकारियों को उप निदेशक के पद पर तथा 02 कर्मचारियों को सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
शासन सचिव, डॉ समित शर्मा ने नव पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुये पूर्ण मनोयोग से अपने नवीन पद का उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.