Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉक्टर टेनिस प्रीमियर लीग 2.0 का हुआ समापन

डॉ. रवि सबरवाल एवं डॉ. उमेश केडिया की टीम रही विजेता

मेडिकोज सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डॉक्टर टेनिस प्रीमियर लीग 2.0 का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेलो इंडिया से संबद्धता प्राप्त आवासीय अकादमी जीवेम् स्पोर्ट्स स्कूल विज्डम सिटी में 23 और 24 सितंबर कोे किया गया।
जानकारी देते हुए डीपीटीएल के मुख्य आयोजक डॉ. उमेश केडिया एवं जीवेम् स्पोर्ट्स स्कूल संस्थापक डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता दबंग युगल एवं मलंग युगल र्फोमेट में खेली गई जिसमें राजस्थान के विभिन्न संभाग एवं जिलों से आए 60 से अधिक डॉक्टर खिलाड़ी अपनी टेनिस खेल कौशल का प्रदर्शन दिखाया दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में डॉ. रवि सबरवाल एवं डॉ. उमेश केडिया की टीम विजेता रही वहीं अलग- अलग श्रेणियों में बीकानेर से डॉ. शंकर लाल डॉ. अजीत की टीम ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की सिंगल्स के मुकाबलों में डॉक्टर बंसी विजेता एवं निशांत उपविजेता रहे।
इस अवसर पर डीपीटीएल के मुख्य आयोजक डॉ.उमेश केडिया ने कहा कि यह प्रीमियर लीग दूसरा चरण है जिसमें राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टर्स अपने खेल के हुनर को दिखाया तथा साथ ही इस तरह के आयोजनों से अन्य लोगों में भी खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा।
जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने कहा कि डीपीटीएल के दूसरे सीजन में पहले की बजाय अधिक रोमांच दिखने को मिला जो यह दिखाता है कि अपने व्यस्ततम समय से समय निकाल कर ये सभी डॉक्टर्स राजस्थान के विभिन्न जिलों से अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने आये हैं।
सभी विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डीपीटीएल के मुख्य आयोजक डॉ. उमेश केडिया आयोजन सचिव डॉ. आनंद बुडानिया, डॉ. रंजीत गोरा, डॉ. अंकुर मील, डॉ. राकेश जांगिड़, लीग सेक्रेटरी डॉ. अनिल यादव, लीग संयोजक डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. रवि शर्मा एवं डॉ. हर्षवर्धन सिंह शेखावत एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों से आये टेनिस खिलाड़ी उपस्थित थे।

डॉ. दिलीप मोदी
संस्थापक, जीवेम् स्पोर्ट्स स्कूल

Leave A Reply

Your email address will not be published.