Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला रजिस्ट्रार पूनम कटेवा ने चूड़ी चतरपुरा में किया निरीक्षण

झुंझुनूं (20 मार्च 2024)। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यू व विवाह) एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा ने बुधवार को कार्यालय उप रजिस्ट्रार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकुन्दगढ एवं उप रजिस्ट्रार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र चूडी चतरपुरा, रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यू व विवाह) अजीतगढ एवं चूडी चतरपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में जन्म-मृत्यू व विवाह का बोर्ड लगाने व ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों को रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। उप रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों को संस्थानिक घटनाओं के लिए 21 दिवस के अंदर पंजीकरण करने व जन्म-मृत्यू की घटनाओं के लिये अलग से रजिस्टर बनाने के लिये भी निर्देशित किया। मृत्यू की घटनाओं में मृत्यू के कारण को दर्शाने के लिए एमसीसीडी फॉर्म 4 के लिए भी निर्देशित किया गया। जिला रजिस्ट्रार पूनम कटेवा ने पोर्टल पर लंबित ई साईन पेडेंसी, आमजन पेंडेंसी व ई मित्र पेंडेंसी को निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यू व विवाह) ने प्रमाण पत्र बनाने व संशोधन के समय दस्तावेजों की गहन जांच रजिस्टर में प्रविष्टि व 3 दिवस के भीतर पंजीकरण कर आवेदनकर्ताओं को प्रमाण-पत्र डिजिटल साईन कर उपलब्ध कराने के साथ ही लंबित पंजीकरणों को 2 दिवस में ई साईन कर जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय चूडी चतरपुरा बन्द पाया गया, निरीक्षण के दौरान सुरेश कुमार शर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी झुंझुनूं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.