Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (7 जुलाई 2026)। राजस्थान समान नागरिकता संहिता के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई 9 जुलाई को सायं 3 बजे से 5 बजे तक सूचना केन्द्र सभागार, झुंझुनूं में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति जनसुनवाई के दौरान जिले के आमजन से सुझाव एवं अभ्यावेदन प्राप्त करेगी। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक विज्ञान एवं विधि क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविदों, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य राजस्थान समान नागरिकता संहिता के संबंध में विभिन्न वर्गों के विचार एवं सुझाव प्राप्त करना है, ताकि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला कलक्टर ने संबंधित सभी वर्गों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।