Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े, दो लोग घायल; नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी, जाम लगा
श्रीगंगानगर (02 जुलाई 2026)।श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में रविवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एक प्राइवेट एम्बुलेंस के बीच टक्कर हो गई। एम्बुलेंस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए जाम लग गया।
आर्मी के ट्रक से भिड़ंत के बाद निजी एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
सूरतगढ़ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया
हादसा सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में 22 LGW के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शुरू कराया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया।
श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
मरने वाले हिंदुमलकोट के रहने वाले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के रहने वाले थे।