Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला स्तरीय अग्र मेघावी छात्र अभिनन्दन समारोह 28 सितंबर को अग्रसेन भवन झुंझुनूं में

मेघावी विद्यार्थियों की अंक तालिका 23 सितंबर तक स्वीकार होगी

झुंझुनूं ,(21 सितंबर 2025)। महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं जो कि जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 28 सितंबर रविवार को महाराजा अग्रसेन मार्ग स्काउट गाइड मैदान के समीप स्थित अग्रसेन भवन झूंझुनू में आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम में पंजीयन एवं अल्पाहार प्रातः 9.30 से 10.30 बजे तक एवं मुख्य समारोह का आयोजन 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा जिसमें बतौर अतिथि जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग, पूर्व आईएएस कुंजबिहारी गुप्ता, आईपीएस माधव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड झुंझनु महेश टिबडा,
जॉइंट कमिश्नर जीएसटी उमेश जालान, सीकर एसडीएम निखिल पोद्दार, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभा खेतान, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग झुंझनु घनश्याम गोयल, प्रवासी उद्योगपति रमाकांत टीबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति जयपुर कन्हैयालाल पोद्दार, नगरपालिका चेयरमैन सूरजगढ़ श्रीमती पुष्पा सेवाराम गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन मुकंदगढ़ मनीष चौधरी, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया एवं ट्रस्टीज सहित अग्र समाज की अनेक अग्र विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिती रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम में आये हुए सभी अग्रबंधुओं के सम्मान में अग्र प्रसाद का आयोजन भी किया गया है।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल एवं कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर केएम मोदी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले भर के वे छात्र छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी 2024 से अब तक वर्ष 2025 तक में कॉलेज स्तर पर बी.कॉम, एम.कॉम, बीएससी इत्यादि में 75% (कला संकाय में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले सीए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी डिग्री प्राप्त करने सहित अन्य प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरजेएस आदि में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये 23 सितंबर तक संबंधित छात्र छात्राएं अपनी मार्कशीट या डिग्री की फोटो कॉपी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ संयोजक डाक्टर डी.एन.तुलस्यान मो. (9414080128), सह संयोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार (9414801315) एवं सीए सौरभ रिंगसिया मो.(7597543153) पर जमा करवा सकते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु डॉक्टर सुरेश कुमार अग्रवाल एवं सेठ श्रीनेतराम मघराज महिला कालेज झुंझुनूं के भामाशाह विश्वनाथ टिबड़ेवाला को अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान से नवाजा जाएगा।

कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न कराने हेतु आयोजन मण्डल के राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, ताराचंद गुप्ता, श्रीकांत मुरारका नवलगढ, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, निर्मल मोदी, प्रो. के.एम.मोदी चिडावा, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सुरेश कानोडिया खेतडी, रामस्वरूप देवड़ा मण्डावा, सन्तोष हाकिम मलसीसर, रतन लाल लाठ मलसीसर, नवल किशोर गोयल सुलताना, अनिल बिरोलिया नवलगढ, मनोज कुमार गुप्ता सिघांना, मनोज डाबरीवाला पिलानी, मुरारीलाल मुरारका मुकुन्दगढ, राजीव क्याल बिसाऊ, सीए पवन केडिया, रमेश बाछुका चिडावा, रमेश सराफ धमोरा, ब्रजेश शाह खेतडी, महेश खैराड़ी उदयपुरवटी, सुरेश शाह सूरजगढ़, सुशील रूंगटा मंड्रेला, सीए सौरभ रिंगसिया, अंकित चुड़ैलेवाला, आकाश अग्रवाल, अभिषेक सर्राफ, दिव्यांशु टेकड़ीवाल, गोपाल जालान, केतन गाडिया, माधव तुलस्यान, मोहित अग्रवाल, वैभव मोदी, अंकित पोद्दार, राहुल जालान, रोहित टीबड़ा, सचिन झुंझुनूंवाला, योगेश खंडेलिया, एडवोकेट आशीष केजड़ीवाल एडवोकेट आशीष कानोडिया, हरिश तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, कैलाशचंद्र सिंघानिया, सीए आयुष गुप्ता, सीए नितिन गुप्ता, सीए मनीष मित्तल, सीए भवानीशंकर मोदी एवं सीए प्रशांत तुलस्यान सहित अन्य अग्रबन्धु कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.