Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फसल मुआवज की मांग जायज – अहलावत

सूरजगढ़, (21 सितंबर 2025)। आज सूरजगढ तहसील के किसानों ने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की सही गिरदावरी करवाने व उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान नेता सोमवीर लाम्बा और जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा महामंत्री सन्तोष अहलावत से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी की गई है। उपखण्ड अधिकारी के सुपरविजन में सही गिरदावरी करवाई जाकर खराब हुई फसलों का इंसोरेंस कम्पनियों द्वारा तथा राजस्थान सरकार द्वारा सही मुआवजा दिलवाया जाये।इस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सन्तोष अहलावत ने कहा कि मैं आपके साथ हूं। किसानों को सही मुआवजा दिलवाने के लिए मैं आपके साथ उपखण्ड अधिकारी व जिला अधिकारी से मिलुंगी। किसानों की गम्भीर समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मिलकर किसानों को जायज मुआवजा दिलवाने का भरसक प्रयास करूंगी। इस अवसर पर रमेश ठेकेदार, मातुराम लोहान, जगदीश लोहान, मुकेश सरपंच बेरला,पूर्व सरपंच चिरंजीलाल, जयपाल स्योराण, रतनसिहं चौहान, श्रवण भालोठिया, श्रवण ठेकेदार, राजवीर राव, वेदपाल बिजारणियां, वेदपाल ठोलिया, मन्दरूप भगत, हवासिंह राव, सुभाष बिजारणियां, अनिल ठोलियां, रणवीर नाड़ा, अनिल डैला, अमरसिंह पालोता, ओमप्रकाश कासनी, रामानन्द कासनी, सुमेर गर्सा, रघुवीर भुडनपुरा, मानाराम भांपकर, सिंह राम राव, महेंद्र सिंह बिजारणियां, शेर सिंह काजला, विनोद शर्मा, ईसवरसिहं, नवीन कुमार, रणवीर सिंह फरट, जोगेश्वरसिहं गर्सा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.