Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा, (09 मार्च 2026)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा चिड़ावा पंचायत समिति के गांवों में विगत 22 वर्षों से चिडावा में घटते भू-जल स्तर एंव कृषि में पानी के बढते हुए दोहन को कम करने एंव समाज में जल एंव पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के लिए कार्य किये जा रहे है।
वर्षा जल संरक्षण एंव भूजल का समुचित प्रंबधन खेती में करने, तकनीकी प्रचार एंव किसानों को कृषि संबधी नवीनतम तकनिकियों से अवगत कराने के उदेश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय एक दिवसीय *“कृषि मेले” का आयोजन सोमवार, 10 मार्च 2026, मंगलवार को श्री रामकृष्ण डालमिया खेल-कूल परिसर में किया* जाएगा।
संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने बताया कि *मेले के मुख्य वक्ता सीकर जिले के दांता गांव से पदमश्री सम्मानित प्रगतिशील किसान सुण्डाराम वर्मा एंव जयपुर के गुड़ा कुमावतान गांव से प्रगतिशील किसान खेमाराम जी चौधरी रहेगें* । पालीवाल ने बताया कि संस्थान के संस्थापक आदरणीय श्रीयुत् रघुहरि डालमिया और जिला कलेक्टर डाॅ0 अरूण गर्ग की अगुवाई में मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटटृ ने बताया कि मेले का उदेश्य कृषि एंव कृषि से संबधित क्षेत्रों में आधुनिक जानकारियों से अवगत कराना और किसानों को मिट्टी , जल संरक्षण के तरीके, उन्नत किस्म के बीज, जैविक खेती, कटाई उपरान्त रख-रखाव आदि के बारे में नवीनतम जानकारिया उपलब्ध कराना है।
इस मेले में कृषि संबधी समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा मौके पर समाधान, पशुओं के संबधित बीमारियों की जानकारी एंव उपचार की जानकारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त कृषि यंत्रों की स्टाॅल, बीज कम्पनियों की स्टाॅल, ड्रीप-सिंचाई, सौर ऊर्जा संयत्र, बीमा कम्पनियों, बैंक की स्टाॅल, वर्षाजल संरक्षण सबंधी माॅडल एंव ग्रामीण प्रतियोगिताये आदि भी मेले के मुख्य आकर्षण रहेगें।