Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीमेंट कंपनी द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने गठित की कमेटी

सीमेंट कंपनी प्रबंधक को अवाप्तशुदा भूमि का मुआवजा 31 दिसंबर तक देने के निर्देश

झुंझुनूं, (10 दिसंबर 2024)। नवलगढ़ में सीमेंट कंपनी द्वारा किसानों की अवाप्त की गई भूमि में से कतिपय किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के मामले में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। उन्होंने नवलगढ़ एसडीएम को भी वस्तु स्थिति की रिपोर्ट तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीमेंट कंपनी प्रबंधक को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने पत्र लिखकर अवाप्तशुदा भूमि का मुआवजा 31 दिसंबर 2024 तक देने के निर्देश दिए हैं। कमेटी में एडीएम के अलावा नवलगढ़ एसडीएम, नवलगढ़ डीएसपी और खनिज अभियंता शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.