Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हीट वेव के संबंध में जिला कलक्टर ने दिए विशेष दिशा निर्देश

झुंझुनू,(28 मई 2024)। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मानव जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं को लागू किया गया है। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने इस संबंध में विकास अधिकारियों एवं आयुक्त तथा अधिशाषी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रा में तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भीड-भाड वाले स्थानों जैसे बाजार, बस स्टैण्ड, कार्यालयों, अस्पतालों, सावर्जनिक स्थलों पर मटकियों वाली प्याउ अथवा वाटरकुलर, पानीकेन आदि से पेयजल तथा छायां की टेंट इत्यादि लगवाकर व्यवस्था अपने स्तर पर अथवा स्थानीय भामाशाहों एवं गैर सरकारी, धार्मिक संगठनों के माध्यम से करवाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रा में संचालित विभिन्न गौशालाओं में एवं बेसहारा पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रा की समस्त खेलों को पशु पेयजल के लिए नियमित रूप से भरवाया जाए। पक्षियों के लिए परिंडों एवं चुग्गा-पात्रा सुलभ स्थानों पर लगवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.