Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, । पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने बुधवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चांद पर चंद्रयान 3 मिशन की सफल लैंडिंग को देखा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी पूरा पर्यटन विभाग बना। इस घटना के लाइव प्रसारण के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल में तीन एल ई डी की व्यवस्था की गई थी। यह क्षण भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।