Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी का देवनानी ने आशीर्वाद लिया

स्‍वामी को विधान सभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्‍तक भेंट की

जयपुर (03, अप्रैल 2025)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को चैत्र नवरात्रा के अवसर पर यहां अनंत विभूषित महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी को माला और दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद लिया।

देवनानी ने कहा कि स्‍वामीजी के दर्शन से अध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं सकारात्मकता की अनुभूति होती है। उनके मार्गदर्शन से भक्ति और सेवा के महत्व को समझने का लोगों को अवसर प्राप्त हो रहा है। स्‍वामी के आध्‍यात्मिक प्रवचनों से सकारात्‍मक वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्‍वामी को राजस्‍थान विधान सभा का साहित्‍य भेंट किया। देवनानी ने स्‍वामी को राजस्‍थान विधान सभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्‍तक की प्रति भी भेंट की। स्‍वामी ने देवनानी को विधान सभा के सदन और भवन में किये गये नवाचारों के लिये बधाई और शुभकामनायें देते हुये इन्‍हें राज्‍य के उत्‍तरोत्‍तर विकास में अग्रणी कदम बताया। देवनानी ने स्‍वामी से सनातन संस्‍कृति और आध्‍यत्‍म पर विस्‍तार से चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.