Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (13 मार्च 2026)। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिले में रविवार, 15 मार्च को सुबह ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि विकसित राजस्थान रन का शुभारंभ रविवार सुबह 7:15 बजे शहीद जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा। यह रन विद्यालय से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विकसित राजस्थान रन में स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।