Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन को लेकर हुई विस्तार से परिचर्चा
शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का शानदार आयोजन
झुंझुनूं, (31 अगस्त 2024)। झुंझुनूं एकेडमी विज्ड़म सिटी में शनिवार दिनांक 31 अगस्त 2024 को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, गरिमा मोदी, हॉस्टल निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप-प्राचार्या सरोज सिंह, हैड-मिस्ट्रेस उमा शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा एवं प्रशासक कमलेश कुलहरि ने विधिवत् रूप से माँ सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप-प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। जानकारी देते हुए स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने बताया कि आज नर्सरी से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2024-25 के प्रथम शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ विद्यालय में पधारकर उनके परीक्षा परिणाम एवं शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की एवं सभी विषयाध्यापकों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन की विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् द्वारा सम्पूर्ण विज्ड़म सिटी को शानदार ढ़ंग से सजाया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए साईन्स सहित अनेक विषयों के विभिन्न प्रकार के मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्कूल के सभी थीम बेस्ड डिस्प्ले बोर्ड्स को भी विद्यार्थियों ने शानदार ढंग से सजाया।
पधारे हुए सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं अध्यापकों के त्रिकोणीय संबंध तथा सामन्जस्य पूर्ण चर्चा से ही विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति सम्भव है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थी मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत होते हैं। सभी डे-स्कॉलर एवं हॉस्टलर्स विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण वातावरण में अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम देखा। पधारे हुए अभिभावकों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ही विद्यार्थियों का वास्तविक परीक्षा परिणाम देखने को मिलता है, स्वयं उत्तर पुस्तिकाओं को देखने से ही पारदर्शी परीक्षा परिणाम का पता चलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहने से सभी विषयाध्यापक एवं अभिभावक रू-ब-रू हो पाते हैं। इस प्रकार विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन को लेकर अभिभावकों एवं अध्यापकों की विस्तार से परिचर्चा हुई जिसके दूरगामी परिणाम आने वाली परीक्षाओं में विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा-परिणाम के रूप में दिखाई देंगे।