Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
एडीशनल सब्जेक्ट इकोनॉमिक्स हटाने एवं लाइब्रेरी खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए तुरंत प्रभाव से खोली लाइब्रेरी
झुंझुनू, (23 दिसंबर 2024)। आज छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व मुरारका कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के लिए नया सब्जेक्ट इकोनॉमिक्स ऐड किया है जिसको लेकर प्रदर्शन किया साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी लाइब्रेरी को छात्रों के साथ प्राचार्य की चली लंबी बहस के बाद तुरंत खोल दिया गया इकाई अध्यक्ष अनीश जांगिड़ ने बताया कि मनमानी कर रहा है जिसके लिए छात्र छात्रों में आक्रोश था महाविद्यालय की छात्रा दिव्या कुमारी एवं हेमलता ने बताया कि एडीशनल सब्जेक्ट ऐड होने के कारण छात्र-छात्राओं में एक अलग प्रकार का माहौल बना हुआ है ना उसे सब्जेक्ट के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है इसलिए जल्द से जल्द इस सब्जेक्ट को हटाया जाए प्रदेश सचिव विनय चौधरी ने बताया कि किसान वर्ग से आने वाले सभी विद्यार्थियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिला महासचिव सुशांक चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय का ऑफिस तो इतना सुंदर है लेकिन विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थाएं न का बराबर है इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने प्राचार्य को पीले चावल और गुलाब का फूल देकर आमंत्रित किया लंबे समय चली बहस के बाद लाइब्रेरी को खोल दिया गया इस दौरान कालेज प्रदेश सचिव विनय चौधरी महासचिव मोहित सचिव पंकज देग जिला महासचिव सुशांक चौधरी इकाई अध्यक्ष अनीश जांगिड़ छात्र इकाई अध्यक्ष हेमलता , दिव्या शर्मा इकाई उपाध्यक्ष पीयूष साहिल चायल साहिल अरमान खत्री नितेश जांगिड़ गौतम मीणा पूजा गुर्जर आरती गुर्जर नेहा अंकिता काव्या रौनक पूजा निकिता न्यूम मनदीप सारिका आर्यन राहुल शर्मा सोनू शर्मा आर्यन सुमेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।