Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

कैडर पुनर्गठन एवं कर्मचारी हित मे लिए गए अन्य निर्णयों के लिए दिया धन्यवाद

जयपुर, (5 अक्टूबर 2023)। मुख्यमंत्री निवास पर गुरूवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कर्मचारी हित में लिए गए अन्य निर्णयों जैसे-ओपीएस बहाली, आरजीएचएस आदि के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.