Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बगरू विधानसभा क्षेत्र में नवीन सहायक अभियंता कार्यालय खोलने का निर्णय वित्तीय उपलब्धता के आधार पर – ऊर्जा राज्य मंत्री

जयपुर, (4 फरवरी 2026)। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र बगरू के बड़ का बालाजी और गोनेर में वित्तीय उपलब्धता के आधार पर सहायक अभियंता (विद्युत) का नवीन अतिरिक्त कार्यालय खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या के निर्धारित मापदण्डों के आधार पर गोनेर तथा बड़ का बालाजी नवीन सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय खोलने के लिए पात्रता रखते हैं।

प्रश्नकाल के दौरान सदस्य कैलाश चन्द वर्मा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधान सभा में पूर्व में भी दो सहायक अभियंता कार्यालय एनआरआई और सीतापुरा खोले गए हैं।

इससे पहले विधायक वर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ऊर्जा राज्य मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र बगरू में अभियंता एवं कनिष्‍ठ अभियंता स्‍तर के ऊर्जा विभाग के संचालित कार्यालयों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि नवीन सहायक अभियंता कार्यालय सृजन के लिए राज्य सरकार से ऊर्जा विभाग के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त की जाती है। मंत्री नागर ने बताया कि राजस्थान सरकार के अनुमति पत्र द्वारा नवीन उपखण्ड कार्यालय (सहायक अभियंता कार्यालय) के सृजन के संबंध में मापदंडों का निर्धारण किया गया है। इसके तहत नवीन सहायक अभियंता कार्यालय ग्रामीण के लिए 22,000 विद्युत उपभोक्‍ता तथा शहरी के लिए 28,000 विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या निर्धारित की गई है। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 50 MVA से 250 MVA की रेंज निर्धारित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.