Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन

जल प्रबंधन में महिलाओं की बराबर भागीदारी ही जल और लैंगिग समानता - पंडित तिवाड़ी

चिड़ावा (22 मार्च 2026)। शेखावाटी अंचल के चिड़ावा क्षेत्र में जल और पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने वाली स्वंय सेवी संस्थान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आज विश्व जल दिवस के अवसर पर संस्थान प्रागंण में चिड़ावा क्षेत्र से गांवों से आए हुए जलयोद्धाओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जल संरक्षण के महत्व से अवगत करवाना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास बड़े ला सकते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभुषित वाणीभुषण प्रभुशरण तिवाड़ी ने मंत्रोच्चार से शुभारम्भ कर सभी को जल की एक-एक बूंद की महत्ता बताते हुए कहा कि जल का वैज्ञानिक दृष्टि के अलावा धार्मिक दृष्टि से भी जल को पूजनीय मानते हुए अपना महत्व है। तिवारी ने कहा कि जल को एक ही दिन नही बल्कि प्रत्येक दिन इसका पूजन होना चाहिए। इसका मित्तव्यता और समझ के साथ उपयोग करना भविष्य की आवश्यकता है। महिलाओं से आग्रह किया कि अपने बच्चों को शुरू से ही जल का महत्व और जल बचत के फायदे आदि सब को उनके संस्कारों के साथ जोड़े।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्थान सलाहकार और शेखावाटी जल बिरादरी के अध्यक्ष निरजंन सिंह ने उपस्थित सभी को बताया कि हमारा भूजल तेजी से गिरता जा रहा है और वर्षाजल का समुचित प्रंबधन पूरे देश में नही हो रहा है। आज की आवश्यकता है कि वर्षाजल एंव भूजल के समुचित प्रबंधन के साथ-साथ भूजल पुनर्भरण एंव वृक्षारोपण को महत्व दिया जाये।इसके साथ ही समाज में आज के समय बढ रही अराजकता, नशामुक्ति आदि पर प्रकाश डाला।

उन्होनें उपस्थित सभी से शपथ दिलवाई कि हम सभी जल बचाने के साथ-साथ एक-एक पेड़ सभी अपने जीवन में अवश्य लगाये और उसकी देख-रेख कर उसे बड़ा करें।

कार्यक्रम में संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक सजंय शर्मा ने सभी को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डालमिया परिवार द्वारा पानी एंव पर्यावरण के लिए किये जा रहे विकास कार्यो से उपस्थित अतिथियों का अवगत कराया एंव भविष्य में भी इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करते रहने के बारे में कहा।

कार्यक्रम केे विशिष्ट अतिथि डालमिया ट्रस्ट के प्रशासक कुलदीप कुल्हार ने सभी को उद्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में जल का जो महत्व है उसे हमारे समाज ने हमेशा ही एक आर्दश स्थान दिया है। परन्तु प्राकृतिक संसाधनों के अत्याधिक दोहन व स्वार्थसिद्धी के कारण पर्यावरण का असंतुलन बढता जा रहा है जिसका परिणाम है कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उन्होनें बताया कि इस विश्व जल दिवस के उदेश्य को तभी सफल माना जा सकता है जब समाज में सब मिलकर वर्षाजल संचयन, जल पुर्नचक्रण और जल के विवेकपूर्ण पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे और समाज को इसके लिए जागरूक करें।

इसके साथ ही कुल्हार द्वारा उपस्थित अतिथियों एंव जलयोद्धाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान की आई0टी0 आफिसर मोनिका स्वामी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के क्षेत्रीय जल संसाधन एंव कृषि अधिकारी सूरजभान रायला, अजय बलवदा, राकेश महला, अनिल सैनी, शिवनारायण, लक्ष्मण आदि सहित 80 जलयोद्धा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.