Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डेरी नाइस ब्रांड का 3480 लीटर घी सीज

जयपुर, (25 मई 2024)। ​मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दल ने कार्रवाई करते हुए सीकर के पलसाना में करीब 3400 लीटर अमानक श्रेणी का घी सीज किया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया की अगुवाई में संयुक्त टीम ने पलसाना सीकर में बजरंग लाल समरवाल फार्म पर कार्रवाई करते हुए 3400 लीटर डेरी नाइस ब्रांड का घटिया और अमानक श्रेणी का घी पकड़ा। साथ ही झुंझुनूं और रींगस में भी इसी ब्रांड का लगभग 80 लीटर घी सीज किया गया है।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया, लोकेश, मदनलाल, मोहम्मद अली, नंदराम आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.