Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की केंद्रीय रक्षा मंत्री और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से शिष्टाचार भेंट
जयपुर (8 जुलाई 2024)। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान राजस्थान में विकास और प्रगति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान व उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।
डॉ. प्रेमचंद बैरवा की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भेंट—
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पासवान के साथ राजस्थान से जुड़े हुए विभिन्न विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।