Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, । आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्चे पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 6 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं।
कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए सुनील कुमार अग्रवाल, चौमूं, आमेर, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आनंद प्रकाश उपाध्याय, फुलेरा, दूदू, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए नरेन्द्र कुमार नाईक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर के लिए मुकेश जैन, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए अरविंद हक्क्षन, और, बगरू, बस्सी एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्र के लिए मोनिका सिंह को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
व्यय पर्यवेक्षकों के संपर्क सूत्र –
सुनील कुमार अग्रवाल- 9460165845 श्री आनंद प्रकाश उपाध्याय- 7597341180
नरेन्द्र कुमार नाईक- 9460697824 श्री मुकेश जैन- 7597164534
अरविंद हक्क्षन- 7597091059 सुश्री मोनिका सिंह-7597309551