Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कलेक्टर ने दो सार्वजनिक अवकाश किए घोषित
अगले साल जिले में 14 जनवरी मकर संक्रान्ति व 10 अक्टूबर करवा चौथ के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश
झुंझुनूं, (20 दिसंबर 2024)। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट रामावतार मीना ने प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में झुंझुनूं जिले में दो दिवसों पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति व 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा।