Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शहर भाजपा मंडल ने सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में हुए अनेक कार्यक्रम, गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़, आवास व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाया पार्टी का झंडा

लक्ष्मणगढ़ (6 अप्रैल 2025)। शहर भाजपा मण्डल ने रविवार को मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाया।
यहां चौपड़ बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाकर की तथा शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के घर व प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कामधेनु गौशाला ढोलास जाकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, सोशल मीडिया प्रभारी कमल सुरोलिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सम्पत कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनित सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, अशोक पुजारी, राजेश जोशी, विक्रम तंवर, कमल कुमावत, सज्जन मिश्रा, रामप्रसाद जड़िया, मनफूल वर्मा, पवन पारीक, अतुल जाजोदिया, निशांत सैनी, अंकित सुरोलिया, मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.